Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

महिला आरक्षण की राह में आने वाली हर रुकावट दूर करेंगे: मोदी

Auckland [New Zealand], Jul 11 (ANI): Prime Minister Narendra Modi speaks during Indian community Event, in Auckland on Saturday. (DD/ANI Video Grab)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की राह में आने वाली हर रुकावट को दूर करेगी।

संसद में सोमवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने से पहले श्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो में कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। उन्होंने कहा कि वह भी वर्षों से इस दिशा में प्रयास करने वालों में शामिल रहे हैं। 

कई महिलाएं उनके सामने इस मुद्दे को उठाती रही हैं और बहनों ने पत्र लिखकर अपनी बातें बताई हैं। उन्होंने कहा है कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को उनका हक पाने से नहीं रोक पाएंगी।

Also Read : सीएम योगी ने बांटे 1594 नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना

श्री मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने देश की महिलाओं को भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका हौसला बुलंद, हिम्मत अटूट और इरादा अडिग है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की संसद और विधानसभाओं में भागीदारी बढ़ाने से उन्हें कभी नहीं रोक पाएंगी। इसके लिए सिर्फ वक्त का इंतजार है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version