केसीआर की पार्टी भी परिसीमन का समर्थन करेगी
केंद्र सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन और परिसीमन का बिल लाने वाली है। इस बिल के लिए दो तिहाई समर्थन का बंदोबस्त किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों के टूट जाने के बाद सरकार के संसदीय प्रबंधक इसे मुश्किल नहीं मान रहे हैं। इतने बंदोबस्त के बाद भी सरकार की निगाहें डीएमके पर अटकी हैं। अगर डीएमके के 22 लोकसभा सांसद समर्थन देते हैं या सदन से गैरहाजिर होते हें तो सरकार की राह आसान हो जाएगी। लेकिन डीएमके के समर्थन का ज्यादा बड़ा फायदा...