Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मोदी के हनुमान चिराग की क्या राजनीति

पासवान

पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान अपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान कहते हैं। यह अलग बात है कि भाजपा के साथ उनकी पार्टी के संबंध उतार चढ़ाव वाले रहे हैं। उन्होंने भाजपा के परोक्ष समर्थन से 2020 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा और नीतीश कुमार को बहुत नुकसान पहुंचाया।

उनकी वजह से नीतीश बिहार विधानसभा में तीसरे नंबर की पार्टी बन गए। बाद में नीतीश ने इसका बदला लिया और उनकी पार्टी तोड़ दी। तब भाजपा ने उनका साथ नहीं दिया। उलटे उनके चाचा को केंद्रीय मंत्री बनाया और उनका घर भी खाली कराया। हालांकि बाद में भाजपा ने चाचा पशुपति पारस को किनारे करके चिराग से तालमेल किया और अब चिराग केंद्र में मंत्री हैं।

चिराग पासवान का बदला हुआ रुख

लेकिन वे बिहार में अपनी राजनीति अलग कर रहे हैं। वे पिछले दिनों नीतीश कुमार से मिले। उससे पहले उन्होंने ऐलान किया कि चुनाव के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री होंगे। चिराग ने कहा की सीएम पद की वैकेंसी नहीं है। इसके बाद जब वे नीतीश से मिला तो अपना एक मांगपत्र रखा, जिसे नीतीश ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

इसमें एक मांग पटना में रामविलास  पासवान की आदमकद मूर्ति लगाने की भी है। बहरहाल, इसके बाद चिराग ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर बड़ा बयान दिया। चिराग ने कहा कि अगर विजय शाह उनकी पार्टी में होते तो वे उनको हमेशा के लिए पार्टी से निकाल चुके होते। ध्यान रहे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बावजूद भाजपा विजय शाह को बचाती रही है।

Also Read: मजबूरी का नाम छगन भुजबल
Pic Credit: ANI

Exit mobile version