कितने डिप्टी सीएम होंगे सरकार में?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। भले जनता दल यू की सीटों की संख्या भाजपा से कम है या भाजपा ने उनको मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित नहीं किया था। लेकिन मुख्यमंत्री वे ही बनेंगे। उस पर कोई सवाल नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि उप मुख्यमंत्री कौन होगा और कितने होंगे? भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी का नाम तय बताया जा रहा है। वे उप मुख्यमंत्री के रूप में बेहद प्रभावी रहे और नीतीश कुमार के साथ मिल कर बनाया गया जातीय समीकरण साधने में भी उनकी बड़ी भूमिका रहे। दूसरे, लालू प्रसाद के परिवार से लड़ने के लिए...