Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रेवंत कांग्रेस आलाकमान को शर्मिंदा कर रहे है!

telangana cm reddy

CM Revanth Reddy Raised Questions On Pulwama Attack

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर कांग्रेस आलाकमान में नाराजगी है। वे लगातार इस किस्म के बयान दे रहे हैं या इस तरह के काम कर रहे हैं, जिनसे आलाकमान को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है। (telangana cm reddy)

सोशल मीडिया में कांग्रेस का इकोसिस्टम रेवंत के कामकाज का बचाव नहीं कर पा रहा है। उन्होंन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकारिता करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार करवा दिया, जिन्होंने उनके खिलाफ वीडियो पोस्ट की थी।

इतना ही नहीं इस पर आलोचना हो ही रही थी कि रेवंत रेड्डी ने यह बयान दिया कि उनके या परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया में बयान पोस्ट करने वालों को वे नंगा करके परेड़ करवाएंगे और पिटवाएंगे। (telangana cm reddy)

also read: रायपुर में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षण देंगे गौतम गंभीर

पूर्व CM चंद्रशेखर राव को ‘शराबी’ कहा (telangana cm reddy)

रेवंत रेड्डी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया में कांग्रेस समर्थक इन्फ्लूएंसर्स भी उनके पीछे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने इस पर नाराजगी जताई है। लेकिन इससे रेवंत रेड्डी पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।

उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को ‘शराबी’ कह दिया है। असल में राव के बेटे केटीआर ने चंद्रशेखर राव को ‘फादर ऑफ तेलंगाना’ कहा। इस पर रेवंत रेड्डी ने कहा कि कोई ‘शराबी फादर ऑफ तेलंगाना कैसे हो सकता है’। (telangana cm reddy)

उनके इस बयान पर अलग विवाद मचा है। कांग्रेस के कई नेताओं को लग रहा है कि रेवंत रेड्डी के इस तरह के बयानों से के चंद्रशेखऱ राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति को फायदा हो रहा है।

बड़े नेताओं के लिए आमतौर पर इस किस्म की अपमानजनक बातों से पार्टियों के प्रवक्ता भी परहेज करते हैं, जबकि रेवंत रेड्डी तो मुख्यमंत्री हैं! (telangana cm reddy)

Exit mobile version