Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सपा और कांग्रेस में विवाद थम गया

New Delhi, Feb 06 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav attend the protest by the DMK students wing against the University Grants Commission (UGC) draft rules, at Jantar Mantar in New Delhi on Thursday. (ANI Photo)

जैसे जैसे उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का विवाद थमता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थीं। कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम रोज सीटों के नए दावे कर रहे थे। उन्होंने तो 180 से दो सौ सीटों का दावा कर दिया था। प्रदेश के नए कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद अलग ताल ठोक रहे थे और कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने मसूद के खिलाफ मोर्चा खोला था। लेकिन अब एकदम सन्नाटा है। ऐसा सिर्फ त्योहारों के कारण नहीं है। कई जानकार नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टियों को समझ में आ गया है कि अभी आपस में लड़ने से ज्यादा जरूरी है कि जमीनी स्तर पर दोनों के कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाना।

कहा जा रहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई रैली के बाद दोनों पार्टियों की अंडरस्टैंडिंग गहरी हुई है। इस रैली में कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का क्रम बदल दिया। उनसे पहले भाषण कराया गया और अखिलेश यादव का भाषण बाद में हुआ। राहुल गांधी के समापन भाषण से ठीक पहले अखिलेश का भाषण हुआ। इस तरह कांग्रेस ने गठबंधन के अंदर नेतृत्व की लाइन तय कर दी। राहुल गांधी सर्वोच्च नेता हैं और अखिलेश नंबर दो नेता हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों पार्टियों में परदे के पीछे बातचीत हो रही है और दोनों एक दूसरे की ताकत के हिसाब से सीटें और उम्मीदवार तय कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता इसलिए भी खामोश थे क्योंकि वे अभी सोनिया गांधी की किताब पर से फोकस नहीं हटने देने चाहते।

Exit mobile version