यूपी का अभियान दिखावा या हकीकत?
घुसपैठियों का मामला अब उन सभी राज्यों में पहुंच गया है, जहां अगले डेढ़ साल के अंदर चुनाव होने वाले हैं। पिछले साल यह अभियान झारखंड में चला था। इस साल दिल्ली के विधानसभा चुनाव में और फिर बिहार में खूब जोर शोर से चलाया गया। हालांकि एक भी घुसपैठिया झारखंड, दिल्ली और बिहार से निकाले जाने की खबर नहीं है। बिहार में तो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का काम भी पूरा हो गया। फिर भी घुसपैठिए नहीं मिले। इसके बावजूद पूरे चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोर जोर से...