Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नासा कर रहा है 2028 में चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों के उतारने की तैयारी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टेमिस-चार मिशन के तहत 2028 में चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की अपनी योजना की तैयारी कर रहा है।

नासा के प्रशासक जेरेड आइजैकमैन के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी निर्धारित समय-सीमा पर अपनी तैयारी को पूरा करने के लिए काम में तेजी ला रही है और तकनीकी आवश्यकताओं में संशोधन कर रही है।

श्री आइजैकमैन ने संवाददाताओं से कहा हम 2028 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित और सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर वापस उतारने के आर्टेमिस-चार मिशन की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। जब 2028 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर पहला कदम रखेंगे, तब वहां रोवर और स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करने के शुरुआती उपकरण उनके इंतजार में होंगे।

Also Read : भारत ने लगाया जीत का ‘तिलक’, सीरीज में 2-0 की बढ़त

नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम के प्रबंधक जेरेमी पार्सन्स ने बताया कि चंद्रमा पर उतरने वाले मॉड्यूल का विकास दो निजी कंपनियां समानांतर रूप से कर रही हैं। इनमें एक प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क की स्पेसएक्स और दूसरी जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन शामिल हैं।

श्री पार्सन्स ने कहा हमारी आर्टेमिस टीम पूरी तरह से योजना को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है, ताकि हम 2028 की समय-सीमा के भीतर (चंद्रमा पर) कदम रख सकें… नासा इस बात का फैसला लेने के लिए जितना हो सके उतना इंतज़ार करेगा कि कौन सा दल (क्रू) वहां उतरेगा लेकिन हमारे दोनों ही प्रोवाइडर 2028 में लैंडिंग की दिशा में काम कर रहे हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version