NASA

  • नासा, इसरो का सबसे शक्तिशाली सेटेलाइट लॉन्च

    नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो ने अब तक का सबसे शक्तिशाली सेटेलाइट लॉन्च किया है। यह सबसे शक्तिशाली है और सबसे महंगा भी है। नासा और इसरो को मिला कर इसका नाम निसार रखा गया है। इसे तैयार करने डेढ़ अरब डॉलर यानी करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसे नासा और इसरो ने मिल कर बनाया है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को शाम पांच बज करर 40 मिनट पर जीएसएलवी एफ 16 रॉकेट से लॉन्च किया गया। रॉकेट ने निसार को 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूरज...

  • एक्सिओम-4: मिशन की लॉन्चिंग पर नासा ने दिया नया अपडेट

    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत 4 एस्ट्रोनॉट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ले जाने वाला मिशन एक बार फिर टल गया है। 22 जून को एक्सिओम मिशन 4 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च करना था, जिसे फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मिशन की लॉन्चिंग पर अपडेट दिया। नासा ने कहा कि आने वाले दिनों में एक नई लॉन्च तिथि निर्धारित की जाएगी। फिलहाल नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स तीनों एजेंसी एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्च संभावनाओं की समीक्षा जारी रखे हुए हैं। नासा ने जानकारी दी कि स्पेसएक्स का फाल्कन...

  • अंतरिक्ष में नौ महीने रहने से क्या हासिल?

    सुनीता विलियम्स का यह लंबा प्रवास विज्ञान के लिए एक अनमोल अवसर साबित हुआ। आईएसएस पर रहते हुए उन्होंने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें 900 घंटे से ज्यादा समय रिसर्च में बिताया। (sunita williams) इन प्रयोगों में जल पुनर्चक्रण प्रणाली, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में बैक्टीरिया और यीस्ट की जैव-उत्पादन प्रक्रिया और अंतरिक्ष के कठोर वातावरण में सामग्रियों के पुराने होने जैसे अध्ययन शामिल थे। ये शोध भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों, विशेष रूप से मंगल ग्रह जैसे लंबी अवधि के अभियानों के लिए महत्वपूर्ण हैं। सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर नौ महीने से अधिक समय बिताकर...