नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो ने अब तक का सबसे शक्तिशाली सेटेलाइट लॉन्च किया है। यह सबसे शक्तिशाली है और सबसे महंगा भी है। नासा और इसरो को मिला कर इसका नाम निसार रखा गया है। इसे तैयार करने डेढ़ अरब डॉलर यानी करीब साढ़े 12 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसे नासा और इसरो ने मिल कर बनाया है। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को शाम पांच बज करर 40 मिनट पर जीएसएलवी एफ 16 रॉकेट से लॉन्च किया गया।
रॉकेट ने निसार को 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर सूरज के साथ तालमेल वाली सन सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया गया। इसमें करीब 18 मिनट लगे। निसार 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर पोलर ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। सन सिंक्रोनस ऑर्बिट पोलर ऑर्बिट का ही एक खास रूप है। यह पहली बार है जब जीएसएलवी रॉकेट से उपग्रह को इस ऑर्बिट में स्थापित किया गया। इस मिशन की अवधि पांच साल है।
निसार एक बेहद उन्नत तकनीक का सेटेलाइट है। यह सेटेलाइट 97 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेगा। बताया गा है कि 12 दिनों में 1,173 चक्कर लगाकर यह पृथ्वी की लगभग हर इंच जमीन को मैप कर लेगा। इसके पास बादलों, घने जंगल, धुएं और यहां तक कि अंधेरे में भी देखने की क्षमता है। यह धरती की सतह पर बहुत छोटे बदलावों को भी देख सकता है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




