चांद के साउथ पोल पर लूनर ड्रोन और रोबोटिक रोवर भेजेगा नासा
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चांद पर इंसानों की लंबे समय तक लगातार मौजूदगी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एजेंसी ने चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ऑटोनॉमस लूनर ड्रोन, रोबोटिक रोवर और मजबूत कम्युनिकेशन नेटवर्क तैनात करने की विस्तृत योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। नासा मुख्यालय में मून बेस कार्यक्रम की ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब सिर्फ चांद पर उतरने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि वहां स्थायी ऑपरेशनल फॉर्मेट तैयार किया जाएगा। यह भविष्य के आर्टेमिस मिशन्स, वैज्ञानिक खोज और मंगल ग्रह अभियान के लिए आधार बनेगा। इस रणनीति का...