राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 45 साल बाद भीषण बाढ़ के हालात बन गए हैं।  यमुना का जलस्तर बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसके साथ ही बचाव व राहत की टीमें निचले हिस्से से लोगों को निकाल कर सुरक्षित जगहों पर ले जा रही हैं। दिल्ली में हालांकि बारिश थम गई है लेकिन हथिनीकुंड बराज से पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

फ़ोटो – अरुष चोपड़ा