10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी बयान के मुताबिक दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और सभी पेपर सुबह साढ़े 10 बजे से होंगे। छात्र और उनके अभिभावक सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का शिड्यूल देख सकते हैं। सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च 2027 तक चलेंगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी 16 फरवरी से शुरू होगी लेकिन...