20 November

  • झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों पर थमा प्रचार, 20 नवंबर को मतदान

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों पर सोमवार शाम प्रचार थम गया। इन सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इनमें संथाल परगना प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की 18-18 और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की दो सीटें शामिल हैं। इस चरण की आठ सीटें अनुसूचित जनजाति और तीन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं, जबकि सामान्य सीटों की संख्या 27 है। इस चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में बरहेट सीट से झामुमो उम्मीदवार के तौर पर सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren), राजधनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पहले...

  • चुनाव आयोग ने बदली उपचुनाव की तारीख

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने उत्तर प्रदेश, केरल और पंजाब में होने वाले उपचुनाव (By-Election) की तारीखों को बदल दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला आगामी त्योहारों के मद्देनजर लिया है। इन सभी राज्यों में झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही मतदान होगा। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा बीते महीने 15 अक्टूबर को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव...