50 years of emergency

  • पचास साल पहले भय तो अब भयाकुल-भक्तिमय भारत!

    दोष हजार साल की गुलामी का है। हम हिंदुओं की दासता की प्रवृत्तियों का है! हिंदू की सच्चाई ‘हुकूम’ (सत्ता) से न केवल डरना है, बल्कि लाल किले का बादशाह हो या लाल किले की बुर्ज से भाषण देने वाला प्रधानमंत्री सभी की आरती उतारने का स्थायी मनोविकार भी है। तभी तो 11 हजार गोरे अंग्रेजों (अधिकतम संख्या का आंकड़ा) ने दो सौ साल भारत पर राज किया। फिर भी नेहरू-पटेल-श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अंतरिम सरकार में अंग्रेजों के तंत्र को उखाड़ फेंकने की रत्ती भर हिम्मत नहीं थी। सभी तब अराजकता और गद्दी को लेकर भयाकुल थे। इंदिरा गांधी...