आप के दो विधायकों का इस्तीफा
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सारे उम्मीदवार मौजूदा विधायक हैं। अभी तक आप ने किसी विधायक की टिकट नहीं काटी है। लेकिन सूची जारी होने के अगले ही दिन उसके दो विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। दोनों ने पार्टी और राज्य सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि दोनों विधायक सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे। पार्टियों छोड़ने वालों में पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं।...