अडानी के एनर्जी प्रोजेक्ट को लेकर संसद में सवाल
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन बुधवार को कांग्रेस और डीएमके ने भारत और पाकिस्तान की सीमा पर अडानी समूह को एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए जगह दिए जाने परर सवाल उठाया। बुधवार को कांग्रेस और डीएमके ने लोकसभा में देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कांग्रेस और डीएमके ने भारत व पाकिस्तान सीमा के पास एक रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिए जाने पर आपत्ति जताई। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने दावा किया कि ये प्रोजेक्ट सीमा से एक किलोमीटर...