अडानी को अमेरिकी शेयर बाजार के नियामक का समन
नई दिल्ली। अडानी समूह के प्रमोटर गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ अमेरिकी शेयर बाजार की नियामक संस्था अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन यानी यूएससेक ने अमेरिका में रिश्वत और धोखाधड़ी मामले में समन भेजा है। अंग्रेजी के अखबार ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार को यह समन मिला था, जिसे उसने 25 फरवरी को अहमदाबाद की जिला अदालत को भेज दिया ताकि इसे गौतम अडानी के पते पर पहुंचाया जा सके। यूएससेक का ये समन 1965 की हेग संधि के तहत भेजा गया है। संधि में किसी भी मामले से जुड़े देश एक...