अफगान अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला
काबुल। पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया। पाकिस्तानी वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक अस्पताल भी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक इस हमले में चार सौ लोगों की मौत हो गई, वहीं ढाई सौ से ज्यादा घायल हैं। खबरों के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए।...