अग्निवीर की नौकरी अब छह साल की होगी
नई दिल्ली। अग्निवीर सैनिकों के पहले बैच के रिटायर होने से ठीक पहले उनकी नौकरी दो साल बढ़ाने का फैसला किया गया है। अब अग्निवीर चार की बजाय छह साल तक सेना में नौकरी कर सकेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अग्निवीर सैनिकों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। इस सेवा विस्तार का फायदा उन 75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा, जिन्हें चार साल बाद सेवा छोड़नी पड़ती थी। अभी हर बैच के 25 फीसदी अग्निवीरों को चार साल बाद मेरिट के आधार पर नियमित...