कृषि उत्पादों को कोई टैरिफ छूट नहीं
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की घोषणा के बाद शनिवार को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर इस समझौते के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत और अमेरिका व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क घोषणा की तारीफ की। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि उत्पाद अमेरिका में जीरो टैरिफ पर निर्यात किए जाएंगे, जबकि अमेरिका के कृषि उत्पादों को भारत में कोई टैरिफ छूट नहीं दी गई है। पीयूष गोयल ने साफ किया कि इस समझौते में जेनेटिकली मॉडिफाइड यानी जीएम खाद्यान्नों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने कहा,...