मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया अहिल्याबाई की तलवार का पूजन
इंदौर। मध्य प्रदेश में विजयादशमी के मौके पर विभिन्न स्थानों पर विविध कार्यक्रमों के अतिरिक्त शस्त्र पूजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Mohan Yadav) ने महेश्वर में होल्कर राजवंश की प्रतिनिधि देवी अहिल्याबाई की तलवार का पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश्वर के ऐतिहासिक किले में देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के अवसर पर यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित किले में पहुंचने पर देवी अहिल्याबाई के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने मुख्यमंत्री का परम्परागत रूप से स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...