Air ticket

  • टिकट रद्दगी पर हवाई यात्रियों से शुल्क नहीं

    नई दिल्ली। विमान यात्री अब बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हवाई टिकट रद्द करा सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, यह कुछ शर्तों के अधीन होगा। नागर विमानन नियामक डीजीसीए ने इस संबंध में टिकट किराया वापसी नियमों में संशोधन किया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि यात्री बुकिंग के 24 घंटों के भीतर नाम में किसी प्रकार की त्रुटि की सूचना देता है और टिकट सीधे एयरलाइन की वेबसाइट से बुक किया गया है, तो उसी व्यक्ति के नाम में सुधार के लिए...