विमान किराए की सीमा नहीं तय कर सकती सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विमान किराए को लेकर अपनी बेबसी स्वीकार की है। शुक्रवार को लोकसभा में नागरिक विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने कहा कि सरकार एकाध मौके पर तो किराया कम करने के लिए कह सकती है या सीमा तय कर सकती है लेकिन पूरे साल विमान किराए की सीमा तय नहीं कर सकती है। गौरतलब है कि इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद दूसरी विमानन कंपनियों ने सामान्य किराए से 10 गुना तक किराया वसूला है। सरकार के सीमा तय करने के बावजूद कंपनियों ने अनाप शनाप किराया वसूला। बहरहाल, शुक्रवार को लोकसभा में विमानों के...