Airlines

  • एयरलाइंस के किराए को खुली छूट

    याचिकाकर्ता यह शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट गया कि त्योहार के इस सीज़न में विमान कंपनियों ने किराया सात गुना तक बढ़ा दिया है। गुजारिश की कि न्यायालय तुरंत फौरन सुनवाई करे। लेकिन न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अगुआई वाली खंडपीठ ने यह कहते हुए याचिका ठुकरा दी कि “हवाई यात्रा मत कीजिए”। तो यही समाधान है। जो सेवाएं पहुंच से बाहर हो जाएं, उनका इस्तेमाल ना करें! यही संदेश केंद्र ने भी दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ‘भारतीय वायुयान नियम-2026’ जारी किए हैं। इसके तहत सरकार ने एयरलाइन टिकट की कीमतों को विनियमित/ नियंत्रित करने से परहेज किया है। किराया...

  • विमानन कंपनियों के सामने सरकार का सरेंडर

    यह बड़े कमाल की बात है कि एक हफ्ते पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह विमानों का किराया तय करने के नियम बना रही है और जल्दी ही उसे अधिसूचित किया जाएगा। असल में सुप्रीम कोर्ट ने कई मौकों पर विमानों के बढ़ते किराए को लेकर चिंता जताई थी। नागरिक समूह तो काफी समय से यह मुद्दा उठा रहे हैं। तभी जब सरकार ने कहा कि वह किराए को विनियमित करने के लिए नए नियम ला रही है तो ऐसा लगा कि सरकार विमान किराए को नियंत्रित करने के नियम बनाएगी। ऐसे नियम लाए जाएंगे, जिनसे...

  • दिवाली पर उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी कंपनियां

    नई दिल्ली। दिवाली और अन्य त्योहारों के लिए विमानन कंपनियां उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी। नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के साथ बैठक में विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया। तीन कंपनियां मिल कर 17 सौ से ज्यादा उड़ानें बढ़ाएंगी। डीजीसीए की ओर से विमानन कंपनियों से किराए पर नियंत्रण रखने को कहा गया। हालांकि कंपनियां इन बातों पर ध्यान नहीं देती हैं और मनमाना किराया वसूलती हैं। बहरहाल, रविवार को डीजीसीए के साथ विमानन कंपनियों की बैठक हुई, जिसमें डीजीसीए ने विमानन कंपनियों के मनमाने किराया बढ़ोतरी पर सख्ती दिखाई। डीजीसीए ने कहा, ‘नागरिक विमानन मंत्रालय...

  • रविवार को 50 उड़ानों को धमकी

    नई दिल्ली। भारतीय विमानन कंपनियों की उड़ानों को बम से उड़ा देने की धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को भारत की तीन विमानन कंपनियों की 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। रविवार को जिन उड़ानों को धमकी मिली उनमें इंडिगो की 18, विस्तारा की 17 और अकासा की 15 उड़ानें शामिल हैं। इस तरह पिछले दो हफ्ते में साढ़े तीन सौ से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि जांच में ये सभी धमकियां झूठी निकली हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले केंद्र सरकार...