कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
काफी लंबे वक्त के बाद ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी चर्चाओं में हैं। बॉलीवुड स्टार पूरी तरह बेबी पिंक रंग के आउटफिट में बड़े ही ग्रेस के साथ पोज देती नजर आईं। इस बार ऐश्वर्या के साथ फैंस की निगाहें आराध्या बच्चन पर भी टिकी रहीं। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी थीं, जिन्होंने सैटिन रेड गाउन पहना था। इसके साथ एक चमकदार केप भी थी। इस आउटफिट में वह अपनी मां के लुक को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रही थीं। ऑनलाइन वायरल हो रही कुछ...