अमेरिकी नक्शे में पीओके, अक्साई चिन भारत का हिस्सा
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी किया गया है और इसके साथ ही अमेरिका ने भारत एक नक्शा भी जारी किया है। इस नक्शे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिकी ट्रेड ऑफिस यानी यूएसटीआर ने भारत का जो नक्शा शेयर किया है उसमें पूरा जम्मू कश्मीर क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके और अक्साई चिन, जो चीन के कब्जे वाला इलाका है, उन्हें भारत का हिस्सा दिखाया गया है। फ्रेमवर्क आने के साथ ही यह नक्शा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गौरतलब है कि अमेरिका पहले...