आलमगीर बने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति
ढाका। बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा आ गया है। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्हें संसद में 255 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर) ओली अहमद को 88 वोट मिले। नतीजे घोषित होने के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने लाल गुलाब देकर नए राष्ट्रपति को बधाई दी। बाद में दोनों एक दूसरे के गले भी लगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को संसद भवन में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस चुनाव में कुल 349...