जन सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूत करेः मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा है कि भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र भारत की जनमानस की रगों और संस्कृति में रचा-बसा है। उन्होंने जन सहभागिता से भारतीय लोकतंत्र को मजबूत की अपील की। आकाशवाणी (All India Radio) से मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम की 97वीं कड़ी में उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारतीय समाज की प्रकृति भी लोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने बौद्ध भिझुओं के संघ की तुलना संसद से की थी। श्री मोदी ने कहा कि इन संघों में प्रस्ताव और...