जस्टिस वर्मा इलाहाबाद भेजे गए
नई दिल्ली। घर में नकदी मिलने के विवाद में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट से उनके पैरेंट कोर्ट यानी इलाहाबाद हाई कोर्ट वापस भेजने की सिफारिश का प्रस्ताव जारी कर दिया है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने यह सिफारिश की है। उधर इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। कहा जा रहा है कि बार एसोसिएशन उन के बहिष्कार या हड़ताल का ऐलान भी कर सकता है। गौरतलब है कि 23 मार्च को जस्टिस वर्मा से दिल्ली हाई कोर्ट ने...