आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था
श्रीनगर। अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा बुधवार, दो जून को शुरू होगी। बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच पहला जत्था जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना होगा। यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से बुधवार सुबह चार बजे उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाएंगे। पहलगाम व बालटाल से यात्रा तीन जुलाई को शुरू होगी। यात्रा 38 दिन चलेगी और नौ अगस्त को रक्षा बंधन यानी सावन महीने की पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। इस साल यात्रा के लिए तीन लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। तीर्थयात्रा के लिए यहां...