मोदी 11 दिसंबर को कनाडा जाएंगे
नई दिल्ली। जस्टिन ट्रूडो के समय भारत और कनाडा के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल गई है। कनाडा की मंत्री अनिता आनंद की भारत यात्रा के बाद अब भारत ने ऐलान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर रहेंगें। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत होगी। भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते, सीईपीए पर दस्तखत होने की संभावना भी है। इसके तहत दोनों देश व्यापार, निवेश और कारोबार बढ़ाने के लिए नियम तय करेंगे। गौरतलब है कि भारत और कनाडा 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ा...