अनिल अंबानी समूह पर ईडी छापेमारी जारी
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापेमारी की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रखी। एजेंसी ने मुंबई के कई परिसरों से दस्तावेज, कंप्यूटर उपकरण आदि जब्त किए हैं। ईडी ने 24 जुलाई को 3,000 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई शुरू की थी। जांच 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों तक फैली है, जिनमें अनिल अंबानी समूह के अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए ऋणों के दुरुपयोग की जांच की जा रही है। ईडी को संदेह...