Anmol

  • लॉरेंस का भाई अनमोल भारत लाया गया

    नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को बुधवार को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए अनमोल को शाम करीब पांच बजे पटियाला हाउस अदालत में पेश किया। संघीय एजेंसी ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष अनमोल को प्रस्तुत कर 15 दिन की हिरासत की मांग की, जिस पर अदालत ने उसे 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए विशेष...

  • लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में गिरफ्तार

    नई दिल्ली। जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में उसे गिरफ्तार किया गया है। अनमोल पर फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग कराने का आरोप है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल का नाम आया था। पिछले दिनों भारत में वांछित एक आतंकवादी अर्श डल्ला को कनाडा में गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने देर शाम तक अनमोल की गिरफ्तारी की...