आतंकवाद से लड़ने का इकोसिस्टम बना- शाह
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए का दो दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में शुरू हुआ। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत में अब आतंकवाद से लड़ने का एक इकोसिस्टम तैयार हो गया है। दो दिन के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2024 का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाए है। इससे आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है। अमित शाह ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नारे को केवल भारत...