अनवर ने हवाईअड्डे पर किया मोदी का स्वागत
कुआलालम्पुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ साल बाद शनिवार को दो दिन के मलेशिया दौरे पर पहुंचे। उन्हें मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने हवाईअड्डे पर रिसीव किया और अपनी कार से बैठा कर ले गए। अपनी यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालम्पुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोपक्षीय संबंधों को और मजबूती दी जाएगी। भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम खुद एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आए। वे मुझे अपनी कार से...