Aparesh Kumar Singh

  • त्रिपुरा हाईकोर्ट को 46 दिनों बाद मिला नया मुख्य न्यायाधीश

    अगरतला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह (Aparesh Kumar Singh) को त्रिपुरा हाईकोर्ट (Tripura High Court) का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त (Appointed Chief Justice) किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ (D.Y. Chandrachud), सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 फरवरी को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायमूर्ति...

  • सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली

    रांची। सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को राजभवन के बिरसा मंडप में शनिवार को झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल (Governor) पद की शपथ दिलाई गई। झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High Court) के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश (Acting Chief Justice) अपरेश कुमार सिंह (Aparesh Kumar Singh) ने श्री राधाकृष्णन को राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, महापौर, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे। (वार्ता)