अरावली में माइनिंग लीज देने पर रोक
नई दिल्ली। अरावली की पहाड़ियों को बचाने के लिए राजस्थान में चल रहे आंदोलन और देश भर से उठ रही आवाजों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आदेश दिया है कि अरावली शृंखला की पहाड़ियों में कहीं भी माइनिंग के लिए अब कोई नई लीज नहीं दी जाए। सरकार ने कहा है कि पूरी अरावली शृंखला को बचाया जाएगा और इसलिए अरावली के पूरे क्षेत्र में किसी भी तरह की नई माइनिंग के लिए लाइसेंस या लीज नहीं दी जाएगी। इसका मतलब है कि अब इस पर्वत शृंखला में...