Aravalli range

  • अरावली को बख्श दें

    जब देश में प्रदूषण के भयंकर नतीजे देखने को मिल रहे हैं, उस समय अरावली की परिभाषा बदलने का विचार आया ही क्यों? समस्या विकास और समृद्धि की वह समझ है, जिसमें शुद्ध वातावरण की जरूरत मायने नहीं रखती। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के इस स्पष्टीकरण से शायद ही कोई आश्वस्त हो कि अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा सिर्फ खनन के लिए लागू होगी। यानी रियल एस्टेट या अन्य विकास परियोजनाओं के लिए पुरानी परिभाषा लागू रहेगी। भूपेंद्र यादव का यह आश्वासन भी आशंकाओं का निराकरण नहीं कर सकेगा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में खनन की इजाजत नहीं दी जाएगी।...

  • राजस्थान में अरावली बचाने का आंदोलन

    जयपुर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान और आश्वासन के बाद भी अरावली बचाने का आंदोलन थम नहीं रहा है, बल्कि और तेज होता जा रहा है। सोमवार को राजस्थान के कई इलाकों में लोगों ने प्रदर्शन किए और जोधपुर में लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। मंगलवार को भी कोटा सहित कई इलाकों में प्रदर्शन का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। सोमवार के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस ने किया। कांग्रेस और सामाजिक संगठनों के लोगों की उदयपुर कलेक्ट्रेट में पुलिस से धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। सीकर...