अर्जेंटीना के दौरे पर पहुंचे मोदी
ब्यूनस आयर्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के दौरे पर अर्जेंटीना पहुंच गए। यहां होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह दूसरा अर्जेंटीना दौरा है। इससे पहले वे 2018 में जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेने अर्जेंटीना पहुंचे थे। दो दिन की इस यात्रा के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर जेवियर मिलई के बीच दोपक्षीय बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच कुछ समझौतों पर दस्तखत किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी करेंगे। अर्जेंटीना...