Arjun Ram Meghwal

  • राज्यसभा में पेश हुआ महिला आरक्षण बिल

    Women Reservation Bill :- गुरुवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल (128 संविधान संशोधन विधेयक) पेश किया। यह बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। सरकार का कहना है कि बिल पास होने के बाद जनगणना होगी, सीटों का डीलिमिटेशन होगा। यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। कौन सी सीट महिलाओं को दी जाएगी यह तय करने का कार्य डीलिमिटेशन आयोग करेगा। मेघवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता हुआ कदम है, साथ ही दुनिया को...

  • राजस्थान भ्रष्टाचार का कांग्रेस मॉडल: मेघवाल

    नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री और राजस्थान के बीकानेर से लोक सभा सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजस्थान में दलितों पर बढ़ता अत्याचार सारी हदें पार कर चुका है और देशभर में सबसे ज्यादा दलितों पर अत्याचार राजस्थान में हो रहा है। अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर राजनीतिक हमला बोलते हुए ट्वीट कर कहा, राजस्थान (Rajasthan) में दलितों पर बढ़ता अत्याचार अब सारी हदों को पार कर चुका है; हालात ऐसे हो गए हैं कि अब दलित परिवारों की बहू-बेटियां अपने घरों में...

  • मेघवाल ने कानून मंत्री का कामकाज संभाला

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को विधि एवं न्याय मंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उन्होंने किरेन रीजीजू की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है जिन्हें मंत्रिमंडल में अचानक किए गए फेरबदल में विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। राजस्थान की बीकानेर लोकसभा से तीसरी बार संसद में प्रतिनिधित्व कर रहे मेघवाल स्वतंत्र प्रभार के साथ विधि एवं न्याय राज्य मंत्री के रूप में कामकाज संभालने वाले तीसरे मंत्री होंगे। वह संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री के रूप में भी सरकार में काम कर रहे...

  • मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदलः अर्जुन मेघवाल बने कानून मंत्री

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए किरेन रीजीजू की जगह संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया। रीजीजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन:आबंटन किया है। इसके मुताबिक, किरेन रीजीजू (Kiren Rijiju) को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को उनके मौजूदा विभागों...

  • विधायक देवनानी ने तारागढ़ किले के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र से सहायता मांगी

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अजमेर में तारागढ़ किले (Taragarh Fort) के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए केंद्रीय सहायता मांगी है। देवनानी ने कहा कि तारागढ़ किला अजमेर की पहचान है और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। अजमेर (उत्तर) से विधायक ने हाल में केंद्रीय कला और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) से मुलाकात की थी और इस संबंध मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि किले की सुरक्षा के लिए विशेष बजट आवंटित करने की मांग के साथ ही आवश्यक दस्तावेज और...