बुधवार सुबह आंध्र तट चक्रवात से अर्नब
नई दिल्ली। वाबंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। झोंकों के साथ यह 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन ने सोमवार को राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जान-माल का नुकसान कम करने और जरूरी सेवाएं जल्द बहाल करने की तैयारी रखने को कहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह तूफान विशाखापत्तनम से करीब 650 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और काकीनाडा...