पंजाब के पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Manpreet Badal :- पंजाब की एक अदालत ने मंगलवार को राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। वो बठिंडा में एक संपत्ति की खरीद में अनियमितताओं के आरोप का सामना कर रहे हैं। बठिंडा की अदालत ने मनप्रीत बादल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया, जो इस साल जनवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सोमवार को विजिलेंस ब्यूरो ने मनप्रीत बादल और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले में पहले ही तीन आरोपी -- राजीव कुमार, अमनदीप सिंह और विकास अरोड़ा गिरफ्तार हो...