भारत अधबीच का मात्र यूजर
दुनिया की दो छोरों की चिंता के बीच में भारत है। भारत में एआई का अपना कोई मॉड्य़ूल नहीं है लेकिन चैटजीपीटी से लेकर जेमिनी और ग्रोक से लेकर परप्लेक्सिटी तक के सबसे ज्यादा यूजर भारत में हैं। वे इनका किया इस्तेमाल कर रहे हैं वह हैरान करने वाला है। जो भी व्यक्ति कंप्यूटर, स्मार्ट फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है वह छोटी छोटी बातों के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहा है। कविता, कहानी लिखने से लेकर न्यायपालिका की ड्राफ्टिंग का काम और राजनीतिक नारे लिखने से लेकर मीम्स बनाने और विरोधियो को अपमानित करने के लिए...