आशा भोसले का निधन
मुंबई। हिंदी फिल्मों की गायिकी के स्वर्ण युग की एक और आवाज खामोश हो गई। महान गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आशा भोसले ने अपनी बहन लता मंगेशकर के साये से निकल कर अपनी एक स्वतंत्र पहचान बनाई थी। उनकी खास बात यह थी कि उनकी गायिकी में वह सारे रंग थे, जो कई गायिकाओं में मिल कर होते थे। भजन से लेकर गजल और मेलोडी से मुजरे तक आशा भोसले की रेंज इतनी बड़ी थी कि उनका मुकाबला किसी से नहीं हो सकता है। रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी...