ऑटो चालकों से मिले राहुल
नई दिल्ली। अलग अलग कामकाजी समूह से मिल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली में ऑटो चालकों से मुलाकात की। दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में राहुल गांधी ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचे। राहुल ने उनसे बातचीत की और उनके साथ बैठ कर खाना खाया। राहुल ने ऑटो चालक वाली ड्रेस भी पहनी। इससे पहले राहुल ऐप आधारित एक कैब चालक से मिले थे और उसके घर गए थे। बहरहाल, ऑटो चालकों के साथ राहुल गांधी के कुछ वीडियो सामने आए हैं। उन्होंने ऑटो की सवारी भी की। राहुल ने ऑटो चालकों से...