बाबरी जैसी मस्जिद के लिए दान बरस रहा है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ध्रुवीकरण की राजनीति तेज हो गई है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर को दिल खोल कर लोग चंदा दे रहे हैं। उनको लाखों रुपए ऑनलाइन मिले हैं, जबकि दान के लिए रखी गई 11 पेटियां पैसे से भर गईं। गौरतलब है कि हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद के ढांचे के विध्वंस की 33वीं बरसी पर इस मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। अब हुमायूं कबीर ने इस मस्जिद के निर्माण...