बैगा आदिवासियों से मिले राहुल
भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने बालाघाट के जगला गांव में बैगा आदिवासियों से मुलाकात की। असल में पिछले कुछ समय से इस इलाके में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हुई है। इस खबर के आधार पर ही राहुल गांधी बैगा आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मिलने के बाद कहा कि आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं। राहुल ने कहा कि आदिवासी देश के पहले मालिक हैं, उन्हें उनका हक मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि...