बकरीद पर बंद रही श्रीनगर की जामा मस्जिद
श्रीनगर। बकरीद के मौके पर इस साल भी श्रीनगर की जामा मस्जिद का ताला नहीं खुला। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सवालों से घिरे हैं। हालांकि उन्होंने खुद ही असहायता जताते हुए कहा कि वे नहीं जानते हैं मस्जिद क्यों नहीं खुली। विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय सरकार का गठन होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल मस्जिद खुल सकती है। लेकिन श्रीनगर की जामा मस्जिद लगातार सातवें साल ईद उल अजहा पर बंद रही। गौरतलब है कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा कारणों से जामा मस्जिद पर ताला लगा है। जम्मू...