नेपाल में बालेंद्र शाह का कमाल
काठमांडू। रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में सरकार बनाने की स्थिति में पहुँच गई है। पार्टी ने नेपाल के आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है, जिससे राजनीतिक रूप से अस्थिर देश में स्थापित पुरानी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। नेपाल के निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, रवि लामिछाने द्वारा 2022 में गठित इस पार्टी ने उन 165 सीटों में से 117 सीटों पर पहले ही जीत हासिल कर ली है, जिनके लिए प्रत्यक्ष मतदान प्रक्रिया के तहत चुनाव होता है। वहीं प्रतिनिधि सभा चुनाव में पार्टी आठ अन्य सीटों पर...